Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा की नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पर राष्ट्रीय ध्वज के...

 सपा की नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मुकदमा दर्ज

हरदोई (हि.स.)। शाहाबाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं सपा नेत्री नसरीन बानो और उनके पति सपा के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के विरुद्ध राष्ट्र ध्वज के अपमान करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीओ हेमन्त उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि मौलागंज, शाहाबाद निवासी अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर गुरुवार की रात दर्ज हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेहरू म्युनिसिपल कन्या इण्टर कालेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान तिरंगे का मेजपोश बनाकर सजावट की गई थी।

इसी मेजपोश पर पानी की बोतल व अन्य सामग्री रखी गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली शाहाबाद के इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर उन्होंने कालेज में पुलिस को भेजकर तिरंगा कलर से बने मेजपोश को बरामद करा लिया।

उधर, सपा नेता पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू का कहना है कि तिरंगे का अपमान नहीं किया है। राजनीतिक साजिश और दबाव के चलते रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अम्बरीष/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular