Thursday, December 11, 2025
Homeकानपुरवाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

-गिरोह के कब्जे से 12 मोटर साइकिल बरामद

कानपुर (हि.स.)। हनुमंत विहार थाना की पुलिस ने रैकी कर वाहन चोरी करने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिल, 1900 रुपये और आरसी बरामद हुई।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र के इकडरिया गांव निवासी कुलदीप यादव, उसका पड़ोसी मोहन सिंह यादव और रोहित यादव है।

यह गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश पाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमंत विहार थाने की पुलिस टीम ने एक सूचना पर गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

राम बहादुर/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular