Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने ब्रिटेन की मंत्री फ्रेजर और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक...

रूस ने ब्रिटेन की मंत्री फ्रेजर और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक पर प्रतिबंध लगाए

मास्को (हि.स.)। रूस ने ब्रिटेन की डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेलमंत्री लुसी फ्रेजर और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक करीम खान समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। करीम खान ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी की मांग और ब्रिटेन के मंत्रियों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध किया था। इसलिए यह कार्रवाई की गई।

रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मास्को ने प्रतिशोधात्मक उपाय के रूप में ब्रिटेन के 54 नागरिकों को रूस में प्रवेश करने से रोककर अपनी प्रतिबंध सूची का भी विस्तार किया है। इस सूची में अब ब्रिटेन की डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लुसी फ्रेजर भी शामिल हैं। लुसी रूस को अंतरराष्ट्रीय खेल से अलग करने की मुहिम को बढ़ावा दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सूची में अन्य ब्रिटिश नागरिकों में बीबीसी, गार्जियन मीडिया ग्रुप और डेली टेलीग्राफ के पत्रकार और अभियोजक करीम खान शामिल हैं।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular