Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेश युवक का शव तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी

 युवक का शव तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी

झांसी(हि.स.)। जिले के टहरौली थाना क्षेत्र में युवक और उसकी बाइक सड़क किनारे पानी में पड़ा मिलने पर हड़कम्प मच गया। युवक की लाश एक दिन पुरानी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया।

टहरौली थाना क्षेत्र में बंकापहाड़ी गांव के पास सड़क किनारे खेत में गड्ढा है। इसकी गहराई लगभग 04 से 05 फुट बताई जा रही है। इसमें पानी भरा हुआ है। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने इसमें एक युवक के शव और बाइक को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव व बाइक को बाहर किसी प्रकार बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त 26 वर्षीय मानवेन्द्र प्रजापति निवासी बंकापहाड़ी के रूप में हुई है। लाश एक दिन पुरानी होने की आशंका है। वह पानी में गिरा कैसे, इसकी छानबीन की जा रही ही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महेश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular