भगदड़ में गोंडा के भी एक श्रद्धालु की मौत
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। प्रयागराज के महाकुंभ में मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बीती रात मची भगदड़ में गोंडा जिले के भी एक श्रद्धालु की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना गांव में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझगंवा रुपईडीह निवासी मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि उसके पिता ननकुन (47), मां रामादेवी तथा जोखू प्रसाद, बेंचू प्रसाद, मुसरू, राम शंकर, कालीप्रसाद, ननका आदि लोगों के साथ बोलेरो से सोमवार को महाकुंभ में स्नान करने के उद्देश्य से प्रयागराज गए थे। सभी लोगों ने संगम पहुंचकर मंगलवार को सुबह स्नान किया, किंतु मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर स्नान करने के कारण सभी लोग वहीं पर रुके हुए थे। बीती रात महिलाओं को डेरे (रात्रि विश्राम स्थल) पर छोड़कर सभी पुरुष संगम तट पर स्नान के लिए प्रस्थान कर रहे थे, कि रात में अचानक हुई तेज भगदड़ के कारण उनके पिता ननकुन गिर गए। कुछ ही मिनटों में हजारों लोग उनके ऊपर से निकल गए। उन्हें प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। राहुल ने बताया कि पिता के साथ स्नान करने गए जोखू प्रसाद ने घटना के बारे में फोन से जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उनके तीन बेटे राहुल, अजय, विजय तथा एक बेटी कोमल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे ने प्रशासन से शव को घर तक लाने में मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढें : दुश्मन भी साथ-साथ लगाएंगे महाकुंभ में डुबकी
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com