Thursday, December 11, 2025
Homeव्यापारबढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 279 अंक उछला

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 279 अंक उछला

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क बढ़त के साथ खुले।

शुरुआती सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 278.79 अंक यानी 0.72 फीसदी की मजबूती के साथ 39252.49 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 92 अंक यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 11595.40 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा था।

उल्‍लेखनीय है कि पहले कारोबारी दिन को दोनों बेंचमार्क सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular