ठेला वाले को IT की नोटिस, रकम देख हुआ दंग
राज्य डेस्क
भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया में रहने वाले युवक प्रिंस सुमन को आयकर विभाग ने 50 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन का नोटिस दिया है। जीवनयापन के लिए हाथ ठेले पर अंडा बेचने वाला प्रिंस आयकर विभाग के अजीबोगरीब नोटिस से परेशान है। वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के बीच हुए लेनदेन का जिक्र नोटिस में है। नोटिस देखकर प्रिंस ही नहीं पूरा परिवार परेशान है, क्योंकि इतनी राशि वे सपने में भी नहीं सोच सकते। अब प्रिंस को यह नहीं सूझ रहा कि वह इस मुसीबत से कैसे पीछा छुड़ाए। फिलहाल परेशान युवक ने पुलिस अधीक्षक दमोह समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है।
यह भी पढें : UP : मौलाना ने सलमान को इसलिए कहा शरीयत के मुजरिम!
प्रिंस सुमन को 20 मार्च को दिल्ली आयकर विभाग से एक नोटिस प्राप्त मिला, जिसमें 49 करोड़ 24 लाख 57 हजार 217 रुपये के वित्तीय लेनदेन का हिसाब मांगा गया था। नोटिस में दो वर्षों में क्रय की गई सामग्री के बिल बाउचर माल के परिवहन के दस्तावेज व वर्ष 2022-23 का बैंक स्टेटमेंट की मांग की गई है। सुमन ने आयकर अधिवक्ता को जानकारी दी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंस के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर प्रिंस इंटरप्राइज फर्म का पंजीयन दिसंबर 2022 को दिल्ली में कराया है। कंपनी का पता जोन तीन वार्ड 33 में दुकान संख्या- डी 31, फ़्लाटेड फैक्ट्री झंडेवालान, फिटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स दिल्ली अंकित है। फर्म पंजीयन के बाद फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर भी लिया गया और करोड़ों के वित्तीय लेनदेन कर फर्म को समाप्त भी कर दिया गया है।
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
यह भी पढें : छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव
नम्र निवेदन सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310