Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

गाजियाबाद में अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना लोनी बोर्डर पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने बुधवार को एक अवैध तमंचा फैक्टरी का पर्दाफाश कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया। वह मांग के अनुसार तमंचे बनाकर दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति करता था।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि नहर रोड पर शिव मंदिर के पीछे खंडहर में बने एक कमरे में अवैध तमंचा फैक्टरी का संचालन हो रहा है। इस सूचना पर थाना लोनी बोर्डर पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने दबिश दी तो इस अवैध फैक्टरी का पता चला। मौके से 08 अवैध तमंचा 315 बोर, 25 अवैध तमंचा 315 बोर अर्धनिर्मित, एक हथौड़ा, एक हैंड ड्रिल मशीन और अन्य वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस ने लोनी थाना क्षेत्र के सुफियान स्थित नाइयों वाला चौक के निवासी राशिद अली को गिरफ्तार किया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया ।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह उसका साथी शोएब एकांत स्थान देखकर नये अवैध तमंचों का निर्माण करते हैं तथा हाल ही में होने वाले चुनाव में असलहों की मांग के आधार पर बनाये गए तमंचों को बाहरी अंजान लोगों को बेचकर पैसे कमाकर अपने शौक पूरे करते हैं। इससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular