कैसी है अहमदाबाद की पिच, कैसा होने वाला है मुकाबला?
खेल डेस्क
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। दोनों टीमों के बीच 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। 2022 की आईपीए विजेता टीम गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में आठवें पायदान पर अपना सफर खत्म किया था। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को पिछले साल अपनी टीम का कप्तान बनाया था। अब पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया है। आम तौर पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। इस मैदान पर अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। गेंदबाजों को भी यहां पर मदद मिलती है, जबकि स्पिनर्स को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- क्या कहते हैं आकंड़े?
- खेले गए टोटल मैच- 36
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 15
- बाद में बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 20
- बेनतीजा-1
- हाईएस्ट टोटल- 233/3 (गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस- आईपीएल 2023 क्वालिफाई-2)
- सबसे कम टोटल- 89 पर ऑलआउट ( गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2024)
- पहली पारी का ओसत स्कोर- 172
- किसने बनाए सबसे ज्यादा रन- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- 953 रन- 18 पारियों में
- किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट- मोहित शर्मा (गुजरात टाइटंस के लिए 26 विकेट लिए)
यह भी पढें : UP : जब साली के लिए पति ने पत्नी को कुचलवा डाला!
नम्र निवेदन
सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310