Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय राज्यमंत्री ने कचहरी परिसर में किया महिला शौचालय का शिलान्यास

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कचहरी परिसर में किया महिला शौचालय का शिलान्यास

सांसद निधि से होगा शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

मीरजापुर (हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कचहरी परिसर में सांसद निधि से निर्मित होने वाले महिलाओं के उपयोग के लिए महिला शौचालय का शिलान्यास किया। लगभग 14 लाख रुपये की लागत से इस शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

महिला शौचालय के निर्माण का शिलान्यास करने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय व सचिव कैलाश यादव समेत समस्त अधिवक्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोमल बिंद, निरंजना, सुनीता गुप्ता, मनीषा गुप्ता, बबिता जयसवाल, आशीष दुबे, सीमा, नीलम शुक्ला, कविता सिंह राजपूत, ओम नारायण मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

गिरजा शंकर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular