Wednesday, July 9, 2025
Homeकानपुरकानपुर में किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण मामले का आरोपित गिरफ्तार

कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण मामले का आरोपित गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। काकादेव थाना पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी से जबरन दुष्कर्म एवं धर्मान्तरण मामले के मुख्य आरोपित फैज मलिक उर्फ अंकित ठाकुर को बेकनगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजेगी।

पुलिस उपायुक्त मध्य आर.एस. गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बेकनगंज थाना क्षेत्र के नजीराबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से थाना चमनगंज में जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में तीन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त पीड़ित की तहरीर पर काकादेव थाना में गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस तलाश कर रही थी। मामला अति संवेदनशील होने की वजह से पुलिस की कई टीमें लगी थीं। पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के बाद उसे बेकनगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

राम बहादुर/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular