Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवियतनामी सैलानियों ने बच्चों से साझा की खुशियां

वियतनामी सैलानियों ने बच्चों से साझा की खुशियां

– कोविड से उबरने के बाद आने लगे सैलानी

कुशीनगर (हि.स.)। वियतनाम से आए सैलानियों के एक दल ने सोमवार सुबह स्कूल के बच्चों के साथ कोविड से उबरने की खुशियां साझा की। बच्चों से संवाद किया। उन्हें उपहार दिए और उनके शैक्षिक गतिविधियों को देखा।

वियतनामी बौद्ध धर्म गुरु मिस फाम थि येन के नेतृत्व में आया 120 वियतनामी सदस्यीय दल लुम्बनी रवाना होने से पूर्व एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंच गया। स्कूल के शिक्षकों ने सैलानियों का स्वागत किया। सैलानियों ने बच्चों से मुलाकात की व शिक्षण गतिविधि देखने की इच्छा जताई तो शिक्षकों ने स्कूल में चल रही चित्रकला प्रतियोगिता दिखाई। शिक्षकों ने सैलानियों को बच्चों के शैक्षिक विकास में चित्रकला का महत्व बताया। सैलानियों ने राजन, गायत्री, सुशील, आशिक, सत्यशील, इंद्रजाल, श्वेता, सलोनी, शिवांगी आदि की पेंटिंग देखी और सराहना की। सैलानियों ने बच्चों को उपहार वितरित किए।

मिस येन ने बताया कि दो सालों के बाद अपने आराध्य की भूमि पर आकर वह अभिभूत हैं। आराध्य से हम लोगों ने प्रार्थना किया है कि पुनः धरा पर कोई महामारी न आए। हमें बच्चों से बेहद लगाव है। इनसे मिलकर बहुत खुशी हुई है। इस दौरान भिक्षु नंदिका, भिक्षु अशोक, दिनेश यादव, अभिषेक यादव, सुनील, कुलदीप आदि ने सैलानियों का स्वागत किया।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular