लगातार पांच गेंदों में झटके पांच विकेट, क्रिकेट जगत में सनसनी
World Record: लगातार पांच गेंद पर पांच विकेट, पहली बार बना अनोखा कीर्तिमान
खेल डेस्क
लंदन। World Record के तहत आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने गुरुवार को क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। कैंफर ने इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी में नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ मुंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर नया World Record बना दिया। वह ऐसा करने वाले पुरुष क्रिकेट में पहले गेंदबाज बन गए हैं। कैंफर ने केवल 2.3 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके।
World Record: दूसरे ओवर से शुरू हुई अद्भुत गेंदबाजी
कैंफर ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिए और फिर तीसरे ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट चटका दिए। जब वॉरियर्स 189 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, तब उनका स्कोर 87 रन पर पांच विकेट था। इसके बाद टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई।
ईएसपीएन के मुताबिक, कैंफर ने पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेरेड विल्सन को क्लीन बोल्ड किया और अंतिम गेंद पर ग्राहम ह्यूम को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एंडी मैकब्राइन को डीप मिडविकेट पर कैच कराया, दूसरी गेंद पर रॉबी मिलर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और तीसरी गेंद पर जोश विल्सन को क्लीन बोल्ड कर क्रिकेट का यह अनोखा World Record कायम किया।
यह भी पढें: Balochistan Attack: बस से उतारकर 9 यात्रियों की बेरहमी से हत्या

चार गेंद में चार विकेट पहले ही ले चुके कैंफर
कैंफर टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले भी चार गेंदों में चार विकेट ले चुके हैं। हालांकि, अगर पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों को देखें तो जिम्बाब्वे की महिला खिलाड़ी केलिस निधलोवु भी 2024 में घरेलू टी20 में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। लेकिन पुरुष क्रिकेट में कैंफर का यह World Record ऐतिहासिक बन गया।
बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन
गेंदबाजी से पहले कैंफर ने 24 गेंदों पर 44 रन बनाए। मंगलवार को लेइनस्टर लाइटनिंग के खिलाफ अपने वापसी मैच में भी उन्होंने 35 गेंदों में 57 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी नहीं की थी। यह मैच उनका चोट के बाद दूसरा मुकाबला था। मैच के बाद कैंफर ने कहा कि ओवर बदलने के कारण उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। वह बस अपनी लाइन और लेंथ पर टिके रहे और कोशिश की कि दबाव में न आएं। इसी भरोसे ने उन्हें World Record दिलाया।
क्या छठा विकेट भी ले सकते थे कैंफर?
जब कैंफर से पूछा गया कि क्या वह छठा विकेट भी ले सकते थे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा नहीं सोचना चाहिए। रिकॉर्ड्स ऐसे ही बनते हैं और उन्हें जैसा मिला, वह उसी में खुश हैं। अंगुली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद कैंफर ने अपनी वापसी को इस World Record के साथ और भी यादगार बना दिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।
यह भी पढें: IVF पर सरकार का बड़ा धमाका! बच्चा चाहिए तो पहले यह करना होगा!
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
