Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाWomen Empowerment: गोंडा में 37 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

Women Empowerment: गोंडा में 37 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

गोंडा में दिखी women empowerment की झलक, बाल विकास विभाग में नई सेविकाओं की तैनाती

अतुल द्विवेदी

गोंडा। Women empowerment की दिशा में बुधवार को गोंडा में एक नया अध्याय जुड़ गया। नारी सशक्तिकरण और बाल विकास के क्षेत्र में एक अहम पहल करते हुए गोंडा जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नव चयनित 37 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

यह आयोजन उस राज्यव्यापी प्रक्रिया का हिस्सा है जिसके तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कुल 2536 मुख्य सेविकाओं की भर्ती की गई थी। इनमें से 2425 सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए संस्तुति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटे थे, उसी क्रम में आज गोंडा में women empowerment का यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने women empowerment की प्रतीक सभी चयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह नई टीम समाज में कुपोषण, बाल अधिकारों और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पांडेय, विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा और विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने भी संबोधन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए women empowerment को धरातल पर उतारने का कार्य मुख्य सेविकाएं करेंगी।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नव नियुक्त सेविकाओं को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के विकास की योजनाओं को सफल बनाने में सेविकाओं की भूमिका निर्णायक होगी। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने विभागीय कार्यों की बारीकियों से अवगत कराते हुए सेविकाओं को मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।

समारोह में सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने कहा कि महिला कर्मचारियों की यह नियुक्ति women empowerment की नीति को साकार करने का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में ठोस कदम बताया।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी बेलसर अभिषेक कुमार दूबे, परियोजना अधिकारी झंझरी राम प्रकाश मौर्या, वरिष्ठ सहायक ज्ञानेन्द्र शरण, डीसी कार्यक्रम राजकुमार, अतुल कुमार यादव, कंप्यूटर सहायक इमरान, सरोज तिवारी और पिंकी दूबे सहित विभागीय अधिकारी और नव चयनित मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं।

Women Empowerment: गोंडा में 37 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

यह भी पढें : आयुक्त ने बलरामपुर में की flood preparedness की सख्त समीक्षा

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular