Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यवंदे भारत के आगे कपल ने लगा दी छलांग

वंदे भारत के आगे कपल ने लगा दी छलांग

हरिद्वार में सेक्टर-2 बैरियर के पास वंदे भारत ट्रेन से हुआ हादसा

राज्य डेस्क

हरिद्वार। शहर के ज्वालापुर क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला और पुरुष ने वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा सेक्टर-2 बैरियर के पास हुआ, जब लखनऊ से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस 90 किमी/घंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पहचान और कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर पहुंचे ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि वंदे भारत के आगे छलांग लगाने वाले कपल की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शवों के पास से कोई पहचान पत्र या सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढें: UP News : ब्रह्मोस मिसाइल की धमक से बौखलाया पाकिस्तान

आत्महत्या का तरीका चौंकाने वाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला और पुरुष काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास टहल रहे थे। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन नजदीक पहुंची, दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट बृजमोहन मीणा ने घटना के संबंध में बताया कि ट्रेन की गति 90 किमी/घंटा थी, जिससे अचानक ब्रेक लगाना संभव नहीं था। ट्रेन के चालक ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कपल को ट्रैक पर देखा, उन्होंने हॉर्न बजाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सस्पेंस बरकरार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की उम्र लगभग 50 वर्ष है और प्रथम दृष्टया वे शादीशुदा प्रतीत होते हैं। हालांकि, उनके रिश्ते और आत्महत्या के कारणों का पता शिनाख्त के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शवों के फोटो हरिद्वार और आसपास के जिलों में भेजे हैं और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेन हादसा: हरिद्वार में कपल की आत्महत्या
वंदे भारत ट्रेन हादसा: हरिद्वार में कपल की आत्महत्या

यह भी पढें: सास पर गोली चलाने की सनसनीखेज वारदात, फैली दहशत

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular