टीना डाबी और अतहर आमिर के तलाक को अदालत की मंजूरी
राज्य डेस्क
जयपुर। साल 2015 में यूपीएससी टॉप करने वाली आइएएस टीना डाबी और उनके आइएएस पति अतहर आमिर के तलाक को अदालत की मंजूरी मिल गई है। दोनों ने आपसी सहमति से करीब नौ महीने पहले जयपुर के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी। मंगलवार को कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया। दोनों कोर्ट में पेश भी हुए। मार्च 2018 में दोनों ने शादी की थी। आइएएस अफसरों की यह शादी काफी चर्चा में रही थी। अतहर कश्मीरी हैं, जबकि टीना का जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। हालांकि उनका परिवार जयपुर का रहने वाला है। टीना जब यूपीएससी की टॉपर बनी थीं, उसी साल अतहर सेकेंड पोजिशन पर रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान मसूरी में टीना और अतहर एक-दूसरे के करीब आए और शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ही राजस्थान कैडर के अफसर हैं। फिलहाल टीना जयपुर में फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं। अतहर डेपुटेशन पर जम्मू एंड कश्मीर में तैनात हैं। शादी के बाद टीना ने कुछ समय बाद अपने सरनेम के आगे खान लगा लिया था। तलाक की अर्जी से कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से खान सरनेम हटा दिया था। इसी के बाद अतहर ने भी टीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। टीना डाबी का परिवार जयपुर का है। हालांकि उनका जन्म भोपाल में हुआ। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल से पढ़ी टीना शुरू से ही टॉपर रही हैं। जब 7वीं क्लास में थीं, तभी उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। टीना के पिता जसवंत डाबी और मां हिमानी इंजीनियर रहे हैं। शादी से पहले टीना ने सोशल मीडिया स्टेटस अपडेट करते हुए लिखा था-इन रिलेशनशिप विद आमिर।
यह भी पढ़ें : ..तो इस वजह से अपनी ही मां की कातिल बन बैठे नाबालिग बेटी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
