Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUPPSC :एसीएफ/आरएफओ 2020 मेन्स में 26 सफल

UPPSC :एसीएफ/आरएफओ 2020 मेन्स में 26 सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया।  आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी के 12 पदों के लिए 13 से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित परीक्षा में 54 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।  

इनमें से 26 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 अप्रैल को होगा जिसके लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ आदि की सूचना अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की थी, जिसमें 180 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular