Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यUPCL MD पर गैर इरादतन हत्या की FIR

UPCL MD पर गैर इरादतन हत्या की FIR

राज्य डेस्क

देहरादून। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक के खिलाफ शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 15 जुलाई 2020 की है। बालम मकन निवासी सराय मोहल्ला इक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास ज्वालापुर, जिला हरिद्वार परेड ग्राउंड के पास से गुजर रहे थे। यहां बिजली की हाई टेंशन लाइन का तार लटका हुआ था। उसका करंट लगने से बालम मकन की मौत हो गई। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर सीजेएम न्यायालय में अपील की गई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ललित कुमार ने बताया कि न्यायालय में मृतक की पीएम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य साक्ष्य रखे गए। सीजेएम लक्ष्मण सिंह के न्यायालय ने तार लटका होने को यूपीसीएल की लापरवाही माना। उन्होंने विभाग के प्रबंध निदेशक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया। शहर कोतवाल रितेश साह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिवक्ता ललित कुमार ने बताया कि बालम मकन का परिवार काफी गरीब है। उसकी पत्नी तंग हाली में रेलवे स्टेशन और मुसाफिरखानों में गुजर बसर करती है। पति के जरिए घर का खर्च चलता था। उसकी मौत के बाद बच्चों के खाने तक के लाले हैं। बालम मकन के सात बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : तीन लोकसभा व 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular