Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : NR के डिप्टी चीफ इंजीनियर को रिश्वत लेते CBI ने...

UP : NR के डिप्टी चीफ इंजीनियर को रिश्वत लेते CBI ने दबोचा

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। सीबीआई ने लखनऊ में उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मित्तल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच इकाई ने यह कार्रवाई एक निजी कंपनी के ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में की है। निजी कंपनी के सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सीबीआई से अरुण कुमार मित्तल द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैप जाल बिछाया और अरुण कुमार मित्तल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular