गोण्डा के एसपी से भी मांगा गया था राम मंदिर के लिए चंदा
एसटीएफ ने झारखण्ड के जमशेदपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धौंस दिखा श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के नाम पर चंदा उगाही करने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधी अरविंद मिश्रा को यूपी एसओजी व एसटीएफ ने झारखण्ड के जमशेदपुर से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। एसटीएफ ने रविवार को उसे मुसाबनी के आईसीसी बेकरी के पास से कॉफी पीने के दौरान गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि अरविन्द ने यूपी के वाराणसी जिले के डीएम से एक लाख रुपए वसूल लिए। किन्तु गोण्डा और कौशाम्बी के एसपी से पैसा मांगने पर शक के आधार पर इन अधिकारियों ने सीएम आफिस से सम्पर्क किया। इसके बाद मामले का भाण्डाफोड़ हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी के अमेठी का रहने वाला अरविंद मिश्रा अपनी ससुराल मुसाबनी में रहता है। लगभग छह माह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का अधिकारी बता और उनके नाम की धौंस दिखा मोबाइल फोन के जरिए सुनियोजित तरीके से विभिन्न जिलों के आला अधिकारियों से रुपये की उगाही कर रहा था। मामले में तब नया मोड़ आया, जब अरविंद ने मुख्यमंत्री की धौंस दिखा श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए चंदा के नाम पर बड़े अधिकारियों से पैसा वसूलने शुरू किये, जिसमें बनारस के डीएम से एक लाख रुपये वसूला। इसी तरह यूपी के कई एडीएम, डीएम, एसडीएम, शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित कई आला अधिकारियों को चूना लगाते हुए लगभग दस लाख रुपये वसूले। ये तो जांच में पता चलेगा कि उसने किन-किन अधिकारियों से कितने रुपये वसूले हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी अरविंद ने गोण्डा के एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय और कौशांबी के एसपी को फोन कर रुपये मांगे, जिसके बाद इन अधिकारियों को शक होने पर लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। वहां से पता चला कि अरविंद मिश्रा नाम का कोई अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत नहीं है। मामला सामने आने पर यूपी सरकार में हड़कंप मच गया। पुलिस हरकत में आयी और यूपी एसओजी गोण्डा, एसटीएफ लखनऊ और इलाहाबाद के आला पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की गयी। मामला मुख्यमंत्री के नाम से जुड़ा था इसलिए तुरंत कार्रवाई शुरू की गयी। जांच टीम ने अरविन्द का फोन ट्रेस करना प्रारंभ किया तो लोकेशन बंगाल के खड़गपुर और झारखंड के मुसाबनी दिखाया। इसके बाद एसटीएफ व यूपी एसओजी की टीमों ने 17 फरवरी को खड़गपुर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू की। अपराधी की भनक तो वहां नहीं लगी, पर बैंक ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इससे पता चला कि उसका पंजाब एंड सिंध बैंक खड़गपुर में आना-जाना है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज में उसे एक महिला के साथ वहां देखा गया। टीम रविवार को मुसाबनी पहुंची तो इत्तेफाक से मुसाबनी नंबर एक पोस्ट ऑफिस ग्राउंड में अधिकारियों को अचानक नजर आया, जिसके बाद टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया। वहां से कुछ ही दूर आईसीसी बेकरी के समीप कॉफी पीने के दौरान टीम ने उसकी फोटो से मिलान करने के बाद उसे धर दबोचा। उससे प्रारंभिक पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। जांच में पता चला है कि उसका अकाउंट अमेठी के किसी बैंक में है, जहां से उसने चेक बुक ली थी। और जब अधिकारी से पैसे अकाउंट में आ जाते थे तो मैसेज मोबाइल में आते ही वह सारा पैसा खड़गपुर के पंजाब एंड सिंध बैंक से जाकर निकाल लेता था। अधिकारियों को फोन करने के लिए वह अलग-अलग सिम का इस्तेमाल करता था। पता चला है कि उसने एक माह में यूपी के प्रतापगढ़ से 20 सिम खरीदी थी। यूपी एसओजी और एसटीएफ की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ लखनऊ ले गयी है।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
