प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को गणतंत्र दिवस के मौके पर गौतमबुद्धनगर में 25 मार्च, 2018 को डेढ़ लाख के इनामी बदमाश श्रवण को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। एडीजी कानून-व्यवस्था समेत प्रदेश के आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को इस पदक के लिए चुना गया है। वहीं यूपी के हिस्से में विशिष्ट सेवा के लिए सात तथा सराहनीय सेवा के लिए 72 राष्ट्रपति के पुलिस पदक आए हैं। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को वीरता के लिए पुलिस पदक दूसरी बार प्रदान किया जा रहा है। उनके अलावा एसपी अभिषेक सिंह, डिप्टी एसपी बृजेश कुमार सिंह, निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार व विनय कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी रकम सिंह व सिपाही अमित कुमार तेवतिया को पहली बार वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जा रहा है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में एडीजी 112 असीम कुमार अरुण, एडीजी राज कुमार, एडीजी डीजीपी मुख्यालय रवि जोसफ लाकू, सेवानिवृत्त आइजी विजय भूषण, आइजी प्रयागराज रेंज कविंद्र प्रताप सिंह, आइजी रेलवे सत्येंद्र कुमार सिंह व आइजी मीरजापुर रेंज पीयूष श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कमांडेंट पीएसी 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भारती सिंह, एसपी रेलवे लखनऊ सौमित्र यादव व एसपी ट्रेनिंग महेंद्र यादव व एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ राजेश द्विवेदी समेत 72 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
