Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले

UP News:26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में गुरुवार को लखनऊ सहित 27 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती कर दी गई। भदोही, लखीमपुर और बुलंदशहर के सीएमओ अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। इन्हें तबादले के बाद जौनपुर, गाजियाबाद, लखनऊ में सीएमओ का ही पद मिला है जबकि अन्य को वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त निदेशक व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) बनाया गया है। शासन से जारी सूची के अनुसार सीएमओ लखीमपुर खीरी डॉ. मनोज अग्रवाल को सीएमओ लखनऊ बनाया गया है। सीएमओ भदोही डॉ. जीएसबी लक्ष्मी को सीएमओ जौनपुर बनाया गया है। सीएमओ बुलंदशहर डॉ. भवतोष शंखधर को सीएमओ गाजियाबाद बनाया गया है। प्रधानाचार्य फैमिली वेलफेयर ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सीएमओ मऊ बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर डॉ. नानक सरन को सीएमओ प्रयागराज बनाया है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. प्रेमपाल सिंह को सीएमओ मैनपुरी बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह को सीएमओ फतेहपुर, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या डॉ. सुरेश पटारिया को सीएमओ कुशीनगर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. रामजी वर्मा को सीएमओ बाराबंकी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी बुलंदशहर को सीएमओ मैनपुरी, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या डॉ. हरगोविंद सिंह को सीएमओ गाजीपुर, एसीएमओ लखीमपुर खीरी डॉ. संतोष कुमार चक को सीएमओ भदोही, एसीएमओ जौनपुर डॉ. इंद्र नारायण तिवारी को सीएमओ आजमगढ़, एसीएमओ उन्नाव डॉ. तन्मय कक्कड़ को सीएमओ बलिया, संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह को सीएमओ फतेहपुर, एसीएमओ कन्नौज डॉ. कमल चंद्र राय को सीएमओ कौशांबी, एसीएमओ लखनऊ डॉ. अजय राजा को सीएमओ अयोध्या, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या डॉ. सुरेश पटारिया को सीएमओ कुशीनगर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. राम जी वर्मा को सीएमओ बाराबंकी, संयुक्त निदेशक टीबी डीटीसी डॉ. शैलेंद्र भटनागर को सीएमओ लखीमपुर खीरी, एसीएमओ हरदोई डॉ. सुशील कुमार को सीएमओ बलरामपुर, एसीएमओ जालौन डॉ. सत्य प्रकाश को सीएमओ उन्नाव, एसीएमओ मैनपुरी डॉ. गोविंद प्रसाद शुक्ला को सीएमओ ललितपुर, एसीएमओ उन्नाव डॉ. अशोक कुमार रावत को सीएमओ हमीरपुर, एसीएमओ फतेहपुर डॉ. भूपेश द्विवेदी को सीएमओ चित्रकूट, एसीएमओ लखीमपुर खीरी डॉ. बलवीर सिंह को सीएमओ बरेली, एसीएमओ मुजफ्फर नगर डॉ. विनय कुमार सिंह को सीएमओ बुलंदशहर, एसीएमओ मेरठ डॉ. सुनील कुमार शर्मा को सीएमओ गौतमबद्ध नगर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव को सीएमओ आगरा, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा डॉ. आनंद उपाध्याय को सीएमओ अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

यह हटाए गए :

डॉ. गिरीज चंद्र मौर्या सीएमओ गाजीपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या, डॉ. राकेश कुमार सीएमओ जौनपुर से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ, डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा सीएमओ आजमगढ़ से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आजमगढ़, डॉ. सतीश चंद्र सिंह सीएमओ मई से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. प्रभाकर राय सीएमओ प्रयागराज से संयुक्त निदेशक प्रयागराज मंडल, डॉ. गोपाल कृष्ण सीएमओ फतेहपुर से संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल, डॉ. पद्म नारायण सीएमओ कौशांबी से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. घनश्याम सिंह को सीएमओ अयोध्या से संयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल, डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता सीएमओ कुशीनगर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या, डॉ. बृजेश कुमार सिंह सीएमओ बाराबंकी से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. वीबी सिंह सीएमओ बलरामपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन रेफरल चिकित्सालय अमेठी, डॉ. आशुतोष कुमार सीएमओ उन्नाव से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़, डॉ. दिनेश कुमार गर्ग सीएमओ ललितपुर से संयुक्त निदेशक चित्रकूट धाम मंडल, डॉ. राज कुमार सचान सीएमओ हमीरपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय झांसी, डॉ. विनोद कुमार यादव सीएमओ चित्रकूट से संयुक्त निदेशक झांसी मंडल, डॉ. सुधीर कुमार गर्ग सीएमओ बरेली से संयुक्त निदेशक बरेली मंडल, डॉ. राज किशोर टंडन सीएमओ बागपत से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बुलंदशहर, डॉ. दीपक ओहरी सीएमओ गौतमबद्ध नगर से संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल, डॉ. रमेश चंद्र पांडेय सीएमओ आगरा से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. अशोक कुमार पांडेय सीएमओ मैनपुरी से वरिष्ठ परामर्शदाता यूएचएम कानपुर, डॉ. भानु प्रताप सिंह सीएमओ अलीगढ़ से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा के पद पर भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी ने शेयर की अब तक की सबसे हॉट फोटो

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular