प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। अलीगढ़ में देशी शराब के ठेके से शराब सेवन करने वाले 13 लोगों की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। प्रदेश के गृह तथा आबकारी विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अपने सरकारी आवास पर तलब कर मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में देशी शराब के सेवन से 13 लोगों की मौत में बेहद सख्त लहजे में एक्शन का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस सख्त निर्देश पर अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने अलीगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 राजेश कुमार यादव तथा प्रधान आबकारी सिपाही अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अलीगढ़ में देशी शराब में 13 लोगों की मौत के मामले में तीन के निलंबन के बाद दो और को निलंबित किया गया। अब कुल पांच का निलंबन हो गया है। बाद में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-चार तथा आबकारी सिपाही रामराज राना को भी निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने पहले भी अलीगढ़ में देशी शराब के ठेकेदार के खिलाफ भी मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद तीन शराब के ठेकेदारों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
