प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के रोजाना 100 मरीज या 500 एक्टिव केस वाले 13 जिलों में योगी सरकार ने एक-एक नोडल अधिकारी तैनात कर दिया है। ये सभी नोडल अधिकारी 15 दिनों तक जिले में प्रवास कर जिलाधिकारी के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। यह नोडल अधिकारी मरीजों के उपचार और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी निर्णय अपने स्तर पर लेंगे और उसे लागू करवाएंगे। गुरुवार को 13 नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी कर दिए गए है। जिनकी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही टीम-11 के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर 100 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों की विशेष रूप से समीक्षा की थी और इन जिलों में एक प्रशासनिक अधिकारी को भेजने का निर्देश दिया था । सीएम योगी के निर्देश के बाद गुरुवार को इन 13 नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश दे दिये गए।
अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने बताया कि विपिन कुमार जैन, विशेष सचिव, नगर विकास को लखनऊ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह अंजनी कुमार सिंह, निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को कानपुर नगर का, आलोक सिंह, अपर निदेशक सूडा को प्रयागराज का, अमनदीप हुली, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद का, रवींद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को गौतमबुद्ध नगर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह संदीप कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भदोही को वाराणसी का, प्रवीण मिश्रा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी को मेरठ का, पवन अग्रवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी को गोरखपुर का, अनिल कुमार सिंह, विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग को झांसी का, अरविंद कुमार चौहान सचिव को आगरा का, मनोज कुमार-द्वितीय, निदेशक, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग को सहारनपुर का, मनोज कुमार, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को बरेली, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग को मुरादाबाद का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : एक ही प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी दो सगी बहनें
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
