Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:10 प्राथमिक शिक्षक बर्खास्त, वसूली के आदेश जारी

UP News:10 प्राथमिक शिक्षक बर्खास्त, वसूली के आदेश जारी

प्रादेशिक डेस्क

रायबरेली। 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के दौरान ऑनलाइन फीडिंग में गलत अंक भरना भारी पड़ गया। नियुक्ति मिलने के बाद मामला सामने आया तो विभागीय अफसरों के होश उड़ गए। प्रकरण तूल पकड़ने लगा तो ऐसे 10 नवनियुक्ति शिक्षकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। बीएसए ने नियुक्ति निरस्त करते हुए वेतन मद में किए गए भुगतान की राशि वसूलने के आदेश दिए हैं। उक्त शिक्षक भर्ती के तहत छह सौ से अधिक महिला-पुरुष शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। काउंसिलिंग के दौरान ही कुछ अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र के अंक ऑनलाइन आवेदन में फीड अंक से भिन्न मिले थे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बावजूद चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक अंकपत्र में दर्ज अंकों के भारांक के अनुसार मेरिट में नाम आने के आधार पर नियुक्ति पत्र दे दिया गया। बाद में पांच मार्च को शासन से पत्र भेजा गया। इसमें ऐसे सभी नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त करने के आदेश दिए गए। विभागीय स्तर पर पड़ताल कराई गई। इसमें अलग-अलग ब्लॉकों में तैनात 10 शिक्षक मिले। बीएसए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियुक्ति को निरस्त कर दिया। बीएसए द्वारा अमावां, हरचंदपुर, खीरो, सतांव, महराजगंज और शिवगढ़ में तैनात 10 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इनमें डलमऊ शिक्षा क्षेत्र में तैनात सहायक अध्यापक गायत्री, आशीष कुमार, हरचंदपुर की गीतांजलि, सतांव के अखिलेश कुमार, चंद्रशेखर द्विवेदी, महराजगंज के शशांक तिवारी, शिवगढ़ के रामदेव, अमावां के विपिन शर्मा, जनमेजय शुक्ल को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular