प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर दौरा स्थगित हो गया है। सिद्धार्थनगर समेत उत्तर प्रदेश को एक साथ 9 मेडिकल कॉलेज का तोहफा प्रदान करने अब वे अगस्त महीने में आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नेशनल मेडिकल काउंसिल की इन सभी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर इनके संचालन की संस्तुति प्रदान करेगा। उनकी रिपोर्ट के बाद एक साथ सभी 9 मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की घोषणा की जाएगी। नेशनल मेडिकल काउसिंग अगस्त के पहले सप्ताह में इन मेडिकल कालेजों का निरीक्षण अपनी रिपोर्ट प्रदान करेगी। शुक्रवार को देवरिया में नवनिर्मित महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि था कि नेशनल मेडिकल काउन्सिल की संस्तुति प्राप्त हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से देवरिया के मेडिकल कालेज समेत सूबे के 9 नए मेडिकल कॉलेज का एक साथ शुभारम्भ कराया जाएगा। बताया था कि सभी मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना एवं राज्य सरकार के संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थापित किए जा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने सिद्धार्थनगर के नव निर्मित स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया, हालांकि जनसभा स्थल पर नहीं गए। उन्होंने मेडिकल कालेज परिसर में सीएसआर फंड से रैन बसेरा निर्मित करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें : राज्य में जल्द बिजली की नई दरें लागू करने पर हो रहा विचार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
