Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : IAS डा. राजशेखर कोरोना संक्रमित, PGI में भर्ती

UP News : IAS डा. राजशेखर कोरोना संक्रमित, PGI में भर्ती

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटव के बाद राजशेखर को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों की निगरानी उनका इलाज चल रहा है। बीते शनिवार राजशेखर के कार्यालय के मुख्य प्रधान प्रंबधक को एआर रहमान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से डा. राजशेखर की तबीयत खराब चल रही है। राजशेखर ने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की पुष्टि के राजशेखर को पीजीआई लाया गया है। पीजीआई में इलाज चल रहा है। एमडी राजशेखर ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों से मुझे कोविड के हल्के लक्षण थे। सोमवार को मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। डाक्टरों की देखरेख हूं। कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन कर रहा हूं। हम अपने सभी मुख्यालय अधिकारियों का कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं और कल से परीक्षण शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular