जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सांसद स्व. सत्यदेव सिंह के सुपुत्र वैभव सिंह ने मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने वैभव सिंह को युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के लिए बधाई दिया तथा नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दिया। वैभव सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा को और ज्यादा सशक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें : इंटर कॉलेज की मान्यता होगी रद्द, FIR के आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
