Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : CM योगी का फर्जी निजी सचिव गिरफ्तार

UP News : CM योगी का फर्जी निजी सचिव गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

मैनपुरी। जिले के बेवर पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी को छोड़ने के लिए दबाव बना रहा सीएम का फर्जी निजी सचिव गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी को थाने लाया गया और पूछताछ की गई तो उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय ने अपने कार्यालय में इस मामले का खुलासा किया। एसपी ने जानकारी दी कि बेवर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने एक दिन पूर्व गगन सोलंकी उर्फ राज गगन सोलंकी पुत्र राजकुमार सोलंकी निवासी मानपुर थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज हाल पता नेहरू नगर जैथरा जनपद एटा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। गगन सोलंकी की गिरफ्तारी होने के बाद रविवार की रात बेवर थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर गगन सोलंकी को छोड़ने की बात कही। इसके बाद उसने सीओ भोगांव चंद्रकेश के मोबाइल पर भी इसी तरह की दबाव बनाया। दोनों अधिकारियों ने छोड़ने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने रात 12 एसपी अशोक कुमार राय को भी फोन लगा दिया और गगन सोलंकी को छोड़ने की बात करने लगा।

यह भी पढ़ें : मुंडन संस्कार कराने आई तीन युवतियों समेत गंगा में पांच डूबे

एसपी को शक हुआ यो उन्होंने रात में ही एक बेवर पुलिस की टीम बनाई और आरोपी की लोकेशन के आधार पर उसे जीटी रोड बाईपास के निकट से गिरफ्तार करा लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जगतकिशोर बाजपेई पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद बाजपेई निवासी जूही बारादेवी थाना किदवई नगर कानपुर बताया। खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार, सीओ भोगांव चंद्रकेश कुमार भी मौजूद रहे। एसपी ने उससे पूछताछ की तो उसने मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनकर पहले भी अधिकारियों को धमका कर आरोपियों को छुड़ाने और इसके बदले आरोपियों से मोटा धन लेने की बात स्वीकार की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 166, 169, 170, 353, 419, 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए गगन सोलंकी को भी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गगन के खिलाफ कानपुर और आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  एकाधिक नेताओं को कांग्रेस सौंप सकती है UPCC की कमान!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular