Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: CM ने UPPCL के MD को किया निलंबित

UP News: CM ने UPPCL के MD को किया निलंबित

जल निगम के चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे एक्शन में दिखे। उन्होंने समीक्षा बैठक से नदारद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार को निलंबित कर दिया। समीक्षा बैठक के दौरान शाही नाले की सफाई में देरी पर उन्होंने चीफ इंजीनियर को बैठक में खड़ा कर दिया और बोले, यह अंतिम मौका दे रहा हूं। सीएम के सख्त रूख के चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के काम में लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता से जुड़ी परियोजनाओं की देरी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की योजना बनाई गई थी उनके शिलान्यास की तैयारी कराई जाए। पूरी हो रही परियोजनाएं और उसके आसपास बेहतर माहौल बनाकर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों का समन्वय होना चाहिए और उनके सुझावों को विकास योजनाओं में प्राथमिकता पर शामिल किया जाए। इससे पहले बैठक में गर्मियों में बिजली कटौती और उद्यमियों को मिलने वाली सहूलियत में हीलाहवाली की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने निलंबन की घोषणा की और कहा कि लापरवाह अधिकारी किसी कीमत पर जनता के बीच नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी की ज्यादातर परियोजनाएं फरवरी 2022 में पूरी होनी हैं। ऐसे में उनकी मॉनिटरिंंग कराई जाए और प्रत्येक 15 दिन में उनकी समीक्षा की जाए। ताकि तय समय से पहले परियोजनाओं को पूरा कर जनता को सहूलियत दिलाई जा सके।

यह भी पढें : तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा पति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular