मेरा गांव कोरोना मुक्त अभियान पर दें जोर
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव की सरकार के मुखिया नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता करने के बाद अब उनको पत्र लिखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी से अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर उनको बधाई दी है। इसके साथ ही पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथने ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री मोदी के ’मेरा गांव कोरोना मुक्त के ध्येय को साकार करने के लिए अभियानों में अपना योगदान देने का आग्रह भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी प्रधानों पत्र लिखकर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पहली तथा दूसरी लहर के दौरान ग्राम सभाओं के उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही इन सभी को तीसरी लहर की आशंका के चलते विशेष सावधानी बरतने का निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में इन सभी से अपनी-अपनी ग्राम सभा में कोरोना टीकाकरण अभियान को तेजी के साथ चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गांव में सभी लोगों को निःशुल्क कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। इसके अलावा हर लक्षण युक्त बच्चों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में विशेष सफाई, स्वच्छता और फागिंग अभियान चलाएं। साथ ही शुद्ध पेयजल की जरूरत के बारे में लोगों को जागरूक करें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों से पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव में वृहद पौधरोपण बेहद जरूरी है। इससे गांवों में हरियाली बढऩे के साथ ही वातावरण भी काफी स्वच्छ होगा और लोग स्वस्थ रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह पत्र प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत रुप से भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोविड-19 जांच और उपचार की व्यवस्थाओं को बढ़ाकर महामारी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। इस काम में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों की भी अहम भूमिका रही है।
यह भी पढें : चीन के कारण हुआ पीएम बनाम मेयर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
