Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : CM आफिस के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की...

UP News : CM आफिस के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी बेटी का इलाज अब भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों ने बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में न्याय न मिलने से परेशान होकर लोकभवन के सामने खुद को आग लगा ली थी। जिसमें मां 90 फीसद से अधिक और बेटी करीब 10 फीसद जल गई थी।
आपको बता दें कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सोफिया (56) ने अपनी बेटी गुड़िया (28) ने शुक्रवार शाम को लोक भवन के सामने मिटटी का तेल छिड़क कर आग ली। सोफिया आग की लपटों से घिरी सड़क पर दौड़ती रही। किसी तरह वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार सुबह सोफिया की मौत हो गई।
आरोप है कि जामो में उनका कुछ लोगों से जमीन व पानी निकासी का विवाद चल रहा है। इसमें प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। इससे नाराज होकर ही दोनों ने यह कदम उठा लिया। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक इन दोनों के आत्मदाह के प्रयास के बारे में कोई सूचना नहीं थी। अमेठी पुलिस व प्रशासन ने भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी। गुड़िया से यह पता चला कि जामो में उनकी पैतृक जमीन है। इस पर कब्जा व पानी निकासी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। ये लोग कई बार उन लोगों को परेशान कर चुके हैं। कुछ दिन पहले दोनों पर हमला भी किया गया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि नाली विवाद में न्याय के लिए लोकभवन के सामने आत्मदाह के लिए उकसाया गया था। इस आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अर्जुन साहू समेत सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों पर 166/20 धारा 354, 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular