Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : BJP ने काट दिए 20 फीसद विधायकों के टिकट

UP News : BJP ने काट दिए 20 फीसद विधायकों के टिकट

पहली सूची जारी होते ही लखनऊ दौड़ पड़े विधायक

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली और दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी है। इसमें कई विधायकों के टिकट पार्टी ने काट दिए हैं। पहले और दूसरे चरण वाले जिलों के लिए जारी की गई भाजपा की सूची के प्रत्याशियों की लिस्ट देखकर तराई के संभावित उम्मीदवारों में भी बेचैनी महसूस की जा रही है। एक विधायक तो लखनऊ रवाना हो गए हैं। कुछ अन्य विधायक भी लखनऊ पहुंचने की तैयारी में है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने पिछली बार की तरह मकर संक्रांति के खास अवसर को चुना। जारी की गई लिस्ट में बरेली के दो दिग्गजों का टिकट कटने के बाद पीलीभीत में भी यह चर्चा फैल गई कि दो उम्मीदवारों के टिकट यहां कट सकते हैं। हालांकि पीलीभीत में चौथे चरण 23 फरवरी को चुनाव है। ऐसे में अभी यहां के प्रत्याशियों के बारे में अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। इस बीच जिले में चारों ही भाजपा विधायक पार्टी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। पर पड़ोसी जिले में दो नामचीन नेताओं के टिकट कटने के बाद यहां भी नेताओं में कौतूहल और जिज्ञासा है। कौतूहल के बीच जिले से एक विधायक तो टिकट पर चर्चा करने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। इसी प्रकार अवध क्षेत्र के देवीपाटन मण्डल में भी कई विधायकों के टिकट कटने की चर्चा है। चुनाव घोषित होने के बाद भी कुछ विधायक क्षेत्र में प्रचार न करके लखनऊ में डेरा डाले हैं। उन्हें टिकट मिलने का पूरा भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें : सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular