प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सचिवालय में खुद को गोली मार ली है। उन्होंने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में पहले लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों पर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस जांच की बातें कह रही है। छुट्टी के दिन रिवाल्वर लेकर दफ्तर आना चर्चा की विषय बना हुआ है। रजनीश दुबे नगर विकास के अपर मुख्य सचिव हैं। बताया जा रहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण सचिवालय में छुट्टी थी। इसके बाद भी बापू भवन स्थित दफ्तर में विश्वंभर पहुंचे थे। यहां आठवें फ्लोर के रूम नम्बर 824 में दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग कमरे में पहुंचे तो विश्वंभर दयाल खून से लथपथ थे। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई और उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। कुछ देर में स्थानीय पुलिस के साथ ही ही कई सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की एक टीम उनके बापू भवन स्थित दफ्तर पर भी गई है। बापू भवन का मेन गेट मीडिया के लिए बंद कर दिया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस घटना के समय मौजूद लोगों से पूरी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे क्या कारण थे। इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।
यह भी पढ़ें : चार IPS व सात PCS अफसरों की तैनाती में फेरबदल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
