Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 90 घंटे से फरार विकास दुबे को खोजने में...

UP News : 90 घंटे से फरार विकास दुबे को खोजने में लगे हैं 1500 दारोगा

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। जिले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुए 90 घंटे से अधिक हो गए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी विकास दुबे का कुछ पता नहीं चल रहा है। विकास को खोजने में 60 टीमें लगी हैं। इसमें 1500 से ज्यादा पुलिस के जवान, 50 तेजतर्रार पुलिस के अफसर शामिल हैं। वहीं क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की भी 20 टीमें विकास का पता लगाने में जुटी हैं। वहीं डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने ने विकास के ऊपर ढाई लाख का इनाम भी घोषित कर दिया गया।
बता दें कि गुरुवार रात को कानपुर के कई थानों की पुलिस बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई है। पुलिस विकास के घर पहुंचती उससे पहले ही किसी ने विकास को इस बात की मुखबिरी कर दी थी कि पुलिस उसे पकड़ने आ रही है। इसके बाद विकास ने पुलिस को घेर कर मारने का पूरा प्लान बना लिया। अपने घर के रास्ते में उसने जेसीबी खड़ी कर दी। रात के अंधेरे में जैसी ही पुलिस विकास के घर के पास पहुंची उस पर फायरिंग होने लगी। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती कई राउंड फायरिंग हुई। इस हमले में सीओ, इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिस के जवान शहीद हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे इलाके को सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई, इससे पहले ही विकास अपने साथियों के साथ भाग गया। तब से पुलिस विकास को खोज रही है लेकिन उसका पता नहीं चला।

RELATED ARTICLES

Most Popular