Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 60 रुपये में 05 लाख का स्वास्थ्य व 02...

UP News : 60 रुपये में 05 लाख का स्वास्थ्य व 02 लाख का जीवन बीमा कराये श्रमिक

-श्रमिक कल्याण शिविर में 124 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। 15 हजार से कम वेतनभोगी व वेतन पाने वाले श्रमिक मात्र 60 रुपये के पंजीयन शुल्क में 05 वर्ष तक 05 लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा व 02 लाख रुपए का जीवन बीमा निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। 124 से अधिक श्रमिकों ने आकर अपना पंजीयन करवाया।

संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जिले के समस्त तहसीलों कस्बों व ग्रामों में सहयोगी संगठनों के द्वारा श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन करके श्रमिकों को योजना से लाभवन्तित कराया जाएगा। साथ ही श्रमविभाग की हर जनकल्याण योजनाओ को जन तक पहुचाने के लिए उद्योग व्यापार मण्डल कार्य को वचनबद्ध रहेगा। शिविर में व्यापार मण्डल पदाधिकारियो के यहां काम करने वाले कामगारों के 124 से अधिक श्रमिकों ने आकर पंजीयन करवाया। सहायक श्रम आयुक्त सुमित कुमार ने कहा सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान, कल्याण, रोजगार आदि की अनेक प्रस्तावित योजनाओं को उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से शिविर लगवा कर श्रमिकों को योजनाओं के लाभ से लाभवन्तित कराया जाएगा।

इस अवसर पर श्रम अधिकारी रामवृक्ष, राजीव श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, रमेश सोनी, अमित सिंह, राजेश अवस्थी, सलामत अली सहित अन्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular