Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 48 घण्टे में मासूम का हत्यारा गिरफ्तार

UP News : 48 घण्टे में मासूम का हत्यारा गिरफ्तार

कुकर्म करने का प्रयास, मचाया शोर तो कर दी हत्या
मसौली बाराबंकी । थाना सफदरगंज के ग्राम नसीरपुर मजरे लक्षबर बजहा में दो दिन पूर्व 6 वर्षीय बालिका की हुई हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है अभियुक्त ने बालिका के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने पर शोर मचाने पर हत्या किये जाने का जुर्म कबूल किया है। उल्लेखनीय हो कि रविवार की देर शाम खाना खाने के बाद मां एव भाईयो के साथ रात्रि में सोई 6 वर्षीय बालिका का शव भोर करीब तीन बजे घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर स्थित चांदा तालाब में तैरता हुआ मिला था। घटना के ही दिन मृतक बालिका के परिजनों द्वारा पड़ोस के ही अजय कुमार गौतम पुत्र पूर्णमासी पर घटना को अंजाम दिये जाने का शक जाहिर किया था पुलिस हिरासत मे लिये अजय ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि रविवार की मध्यरात्रि गुजरनपुरवा निमंत्रण में गया था वापस आया तभी लघुशंका के लिए निकली बालिका को दबोच कर पडोस में ही स्थित मेंथा टँकी के पास ले गया परन्तु गांव के करीब होने के कारण शोर मचाने पर तालाब के किनारे ले जाकर कुकर्म का प्रयास किया तथा राज छिपाने के लिए उसी की बनियान से मुँह दबाकर हत्या कर दी और शव को ले जाकर तालाब में फेंक दिया उसी दौरान उसकी आंख में लकड़ी लग गई थी।
बाक्स
ऐसे हुआ कुकर्म और हत्या का खुलासा
ग्रामीणों के मुताबिक घटना के बाद जब गांव के सभी लोग लापता बालिका की तलाश कर रहे थे तब अभियुक्त अपने घर पर मौजूद था तथा जब लोग उसके घर पहुँचे तब वह कहने लगा कि हमने हत्या नही की है जिससे शक के घेरे में आये अजय को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बाक्स
दो बार हो चुकी है गुंडा एक्ट की कार्यवाही
सात वर्षीय अबोध बालिका के साथ कुकर्म कर हत्त्या करने वाले अभियुक्त अजय गौतम पुत्र पूर्णमासी पर सफदरगंज पुलिस 29 अगस्त 2018 एव 29 अगस्त 2020 में गुण्डा एक्ट की कार्यवाही कर चुकी है नशे का आदी होने के कारण कई बार महिलाओं से दुर्व्यवहार करने पर कार्यवाही की गयीं है। अभियुक्त ने तीन शादियां की है वर्तमान समय की पत्नी अभियुक्त की गलत हरकतों के कारण बीते समय मे अपने मायके में रह रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular