झांसी (हि.स.)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में बहुमुखी प्रतिभा के धनी युवा समाजसेवी हैदर अली का 37 बार रक्त दान करने पर 15 हजार की नगद राशि, शाल स्मृति और ऑक्सीजन प्लांट दे कर सम्मान किया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि हैदर अली ने रक्तदान कर युवाओं को एक संदेश दिया है, साथ ही समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। झांसी महानगर जब पानी की समस्या से जूझ रहा था तब हैदर अली ने कांग्रेस के जुझारू सिपाही बनकर जल संकट ग्रस्त क्षेत्रों में 158 पानी के टैंकर भिजवा कर जनसेवा की।
प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैदर अली ने हम सब का मान बढ़ाया है और वह समाज सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। अध्यक्षीय भाषण में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि युवा दिलों की धड़कन हैदर अली रक्तदान में नए कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर हैं, उन्होंने इतनी कम उम्र में 37 बार रक्त देकर कई लोगों का जीवन बचाया है। इसके साथ साथ वह युवा शायर और फिल्मी कलाकार भी हैं। समाज सेवा के किसी भी कार्य में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपना योगदान देते हैं कोरोना की विषम परिस्थिति में इन्होंने समाज सेवा कर अपना स्थान बनाया है ।
सभा का संचालन अनिल रिछारिया व आभार सभासद अखलाक मकरानी ने व्यक्त किया। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष युथुप जैन पिंकी, जितेंद्र भदोरिया, अरविंद बबलू सभासद, गौरव जैन, युवराज सिंह यादव,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया, शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम, मुन्नी देवी अहिरवार, मीना आर्य, जे के दोहरे, राजेश रानी, विमला यादव, मनीष रायकवार, रोहित ठाकुर आदि उपस्थित रहें।
