बागपत (हि.स.)। जनपद की खेकडा स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में 36 लाख रुपए कीमत से बनी 300 मीटर सड़क की शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
खेकडा-डूंडाहेड़ा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में 300 मीटर सड़क का निर्माण तीन माह पहले किया गया था। सड़क के बनते ही वह उखड़नी शुरू हो गई। नगर निवासी अमित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम खेकड़ा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।
मंगलवार को एसडीएम अजय कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने मंडी समिति में बनी सड़क की जांच की। उन्होंने सड़क की अनुमानित लागत, सड़क निर्माण में लगने वाली सामग्री की मात्रा, उसकी लंबाई-चैड़ाई आदि के विषय मंे मंडी समिति से टेंडर प्रक्रिया से सम्बंधित अभिलेख लेकर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि जांच होने तक ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
सडक निर्माण करने वाले ठेकेदार सतीश तोमर का कहना है कि शिकायतकर्ता ने केवल परेशान करने के लिए शिकायत की है। उनके द्वारा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है।
