Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 31 हजार के पार हुई नए संक्रमितों की संख्या,...

UP News : 31 हजार के पार हुई नए संक्रमितों की संख्या, 357 की मौत

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से सबसे मौतें कानपुर नगर में हुईं। यहां इस अवधि में संक्रमण से 46 लोग मरे। इस अवधि में प्रदेश में कुल 31165 कोरोना के नए संक्रमित मिले जबकि 40852 लोग स्वस्थ हुए। इस दरम्यान कुल 357 लोगों की संक्रमण से जान गई। राज्य में  अब कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 262474 है। लखनऊ में इस दरम्यान कुल 3004 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 4878 लोग स्वस्थ हुए, इस अवधि में यहां 38 लोगों की संक्रमण से जान गयी। लखनऊ में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 31780 है।

RELATED ARTICLES

Most Popular