गाजियाबाद (हि. स.)। अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ से जुड़े नगर निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को न केवल काली पट्टी बांधकर काम किया। बल्कि नगर निगम परिसर में दिन भर धरने पर भी बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय पर सुबह नगर निगम कर्मचारी संघ से जुड़े काफी कर्मचारी परिसर में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी ने विरोध स्वरूप अपनी बाजू में काली पट्टी बांध रखी थी।
संघ के अध्यक्ष नयन सिंह ने कहा कि महासंघ 30 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है और 28 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रह है। उन्होंने कहा कि छठे वेतन के सरस्वती के क्रम में वेतन को दूर करने समेत कुल 30 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिसम्बर को प्रत्येक जिले के मुख्यालय पर 5 प्रतिनिधि अनशन पर बैठेंगे। क्रमिक अनशन मांगे पूरी होने तक चलेगा।
इस दौरान हिमांशु शर्मा, अनिल त्यागी, संजय शर्मा, फारुक अली आदि उपस्थित रहे।
