Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: 28 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

UP News: 28 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

कानपुर सहित कई जिलाधिकारियों को हटाने की भी तैयारी

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को देर रात पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मंजूरी के बाद इनका तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। देर रात कई जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम इधर से उधर किए गए हैं। शासन ने 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। चुनाव के मद्देनजर अफसरों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है। गोण्डा की नगर मजिस्ट्रेट रहीं वंदना त्रिवेदी को हरदोई का एडीएम बनाया गया है। इस बीच सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, कानपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी हटाने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है देर शाम तक इनका आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने तय किए 40 प्रत्याशी, इन्हें कहा गया तैयारी करो

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular