Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: 26 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली अभियंता

UP News: 26 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली अभियंता

किसी भी अभियन्ता का उत्पीड़न होने पर सीधी कार्यवाही की चेतावनी

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने ज्वलन्त समस्याओं के समाधान न होने एवं पावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा जारी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सभी ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन को प्रेषित नोटिस में 04 अक्टूबर से आन्दोलन प्रारम्भ होने की सूचना दी गई है। समस्याओं का समाधान न होने पर 26 अक्टूबर से सभी ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
अभियन्ता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह एवं महासचिव प्रभात सिंह ने बताया कि 04 एवं 05 अक्टूबर को सभी ऊर्जा निगों के तमाम अभियन्ता काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनायेगें। 6, 7 व 8 अक्टूबर को सायं 04 बजे से 05 बजे तक 01 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। 11 एवं 12 अक्टूबर को सायं 03 बजे से 05 बजे तक 02 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा तथा 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक 03 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। 18 अक्टूबर से ही सभी ऊर्जा निगमों के अभियन्ता नियमानुसार कार्य आन्दोलन प्रारम्भ कर देगें जिसके अन्तर्गत सायं 05 बजे से अगले दिन प्रातः 10 बजे तक कोई कार्य नहीं करेंगे, साथ ही विद्युत अभियन्ता कार्य के समय में भी केवल अपने लिए ही निर्धारित कार्य करेंगे, अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे। 26 अक्टूबर से सभी अभियन्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर देगें।

यह भी पढ़ें : जब लग्जरी गाड़ी छोड़ बस में चढ़ गए सीएम!

अभियन्ता संघ के पदाधिकारी व विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि अभियंता संघ की मांगों में सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का पुनर्गठन किया जाना, 06 अक्टूबर 2020 को कैबिनेट उप समिति के साथ हुए समझौते के तहत वाराणसी व अन्य स्थानों पर आन्दोलन के कारण दर्ज एफआईआर वापस लिए जाने, वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सभी अभियन्ताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू किए जाने, निदेशक के पदों पर आयु सीमा 60 वर्ष की जाने, ग्रेटर नोएडा के निजीकरण व आगरा की फ्रेंचाइजीकरण रद्द किये जाने, उत्पीड़न की दृष्टि से प्रोन्नति के नियमों में किये गये प्रतिगामी परिवर्तन वापस लिये जाने, सभी संसूचित अस्पतालों में कैशलेस मेडिकल की सुविधा दिए जाने, अभियन्ताओं की सभी वेतन विसंगति दूर करने, उत्पादन निगम में 2008 ईएण्डएम बैच व 2011 सिविल बैच की पदोन्नतियां सुनिश्चित किए जाने तथा पावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा की गयी समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लिए जाने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रबन्धन को प्रेषित नोटिस में अभियन्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी अभियन्ता का आन्दोलन के कारण उत्पीड़न किया गया तो बिना कोई नोटिस दिये सभी ऊर्जा निगमों के अभियन्ता सीधी कार्यवाही प्रारम्भ कर देगें जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबन्धन की होगी।

यह भी पढ़ें : अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्य सचिव, कई और अधिकारी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular