Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाUP News : 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

UP News : 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गोंडा (हि.स.) वजीरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को महादेवा के पास से गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया अभियुक्त रामकुमार काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाने में यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि इनामी बदमाश महादेवा रोड पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज जा रहा है। 
 
Submitted By: Deepak Varun Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular