Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 25 लाख रुपये की पुरानी करेंसी के साथ, 11...

UP News : 25 लाख रुपये की पुरानी करेंसी के साथ, 11 जालसाज गिरफ्तार

जौनपुर (हि.स.)। चंदवक थाना पुलिस ने शुक्रवार को 11 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को 25 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद हुई है। पकड़े गए जालसाज पुरानी करंगी को बदलने के फिराक में थे, तभी इन्हें धर दबोचा। 

अपर पुलिस अधीक्षक शहर डाॅ.संजय कुमार ने बताया कि बरामनपुर गांव में कुछ लोग पुरानी करेंसी बदलने के लिए आये है, जो भारत में बंद हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 11 जालसाजों को दबोच लिया। तलााशी के दौरान इन अभियुक्तों के पास से पुलिस को पांच सौ और एक हजार रुपये के पुरानी करेंसी के 25 लाख रुपये, 16 एटीएम और दो असलहा बरामद हुआ है।  
गिरफ्तार अभियुक्तों में गाजीपुर के सैदपुर निवासी बृजेश यादव,रविशंकर पाठक, वेचन राजभर, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, चंदौली निवासी प्रवीण कुमार सिह,जौनपुर ​निवासी अनिल सिह, वाराणसी निवासी सुरेश कुमार मिश्र, कमलेश पाण्डेय, गाजीपुर निवासी रवि कुमार है। 
पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि वह लोग पुराने नोटों को बदलने की फिराक में थे। बरामद एटीएम से वह लोग भोलभाले एटीएम धारकों का पैसा निकाल लेते थे। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular