Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 24 सालों से गरीबों की मदद कर रही युवा...

UP News : 24 सालों से गरीबों की मदद कर रही युवा भारत सेवा समिति

बिजनौर (हि.स.)। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। गौरतलब है कि 24 साल से युवा भारत सेवा समिति इस कार्य को बखूबी कर रही है।
नजीबाबाद की युवा भारत सेवा समिति पिछले 24 सालों से समाज में गरीब व वंचित लोगों की मदद के लिए स्वास्थ्य शिविर व गर्म कपड़ों का वितरण करती आ रही है। पिछले बारह साल से सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों को चिन्हित करके स्वेटर वितरण किया जा रहा है। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में युवा भारत सेवा समिति द्वारा छात्रों को जर्सी वितरण कराया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने छात्रों को निशुल्क जर्सी वितरण किया। उन्होंने भीषण सर्दी में गरीब बच्चों को दी जा रही सहायता की सराहना की। पुलिस अधीक्षक मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चैहान और एसपी पीआरओ पवन कुमार को जनता के बीच मृदुभाषी व्यवहार करने के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सबेंदू, बाबूराम तोमर, डॉ. केसी मठपाल, कुंवर संसार सिंह, योगेश राणा, सफदर आमिर, बलराम सिंह, विकास कश्यप, संजीव कश्यप, शुभम कुमार, रवि अग्रवाल, भारत सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular