Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 21 नवंबर तक चलेंगी 125 अतिरिक्त सीएनजी बसे, वायु...

UP News : 21 नवंबर तक चलेंगी 125 अतिरिक्त सीएनजी बसे, वायु प्रदूषण पर लगेगा लगाम

नोएडा (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आगामी 21 नवम्बर तक 125 अतिरिक्त सीएनजी बसे चलेंगी। इसकी योजना उत्तर प्रदेश रोडवेज ने त्योहार के समय बसों में यात्रियों की भीड़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बनाई है।

नोएडा डिपो के एआरएम आरके त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि दिवाली, धनतेरस और छठ पूजा में अपने घर जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ी है। एक अनुमान लगाए तो लगभग 18 हजार यात्री प्रतिदिन बस में यात्रा करने वाली हैं, इसलिए आगामी 21 नवम्बर तक नोएडा डिपो से बुलन्दशहर, मेरठ, पीलीभीत, झांसी, इटावा जैसे जगहों के लिए 125 बसे अरिरिक्त चलने वाली है।
यह सभी बसे नोएडा के सेक्टर 35 स्थित बस डिपो से चलेंगी। त्रिपाठी ने कहा कि यह बसे सीएनजी से चलेंगी। लोगों को तो सुविधा मिलेंगी ही, इस से प्रदूषण पर भी लगाम लगेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular