फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान आठ शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार माफियाओं के कब्जे से पुलिस ने 20 लाख से अधिक की शराब, स्प्रिट, तमंचा कारतूस आदि बरामद किये है। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि सिरसागंज थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ रविवार की रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि शिकोहाबाद में रहने वाला विवेक ओझा हरियाणा से अवैध शराब व स्प्रिट, कैमिकल मंगाता है और इस अवैध शराब को अपने एजेंटो के माध्यम से देहात क्षेत्रों में सप्लाई कराता है।
सूचना पर एसओजी टीम व सिरसागंज पुलिस ने जांच की तो पता चला कि करहल रोड़ पर हाइवे के नीचे सूनसान स्थान पर विवेक ओझा अवैध शराब की गाड़ी उतरवा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसओजी टीम ने जव घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आवश्यक वल प्रयोग कर मौके से आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुसिल ने गिरफ्तार तस्करों के नाम विवेक ओझा पुत्र शिवशंकर चितावली शिकोहाबाद, पर्वित पुत्र ओमप्रकाश खरखौदा सोनीपत हरियाणा, गौरव पुत्र अखिलेश सारन फरीदाबाद, चन्दन सिंह पुत्र खेम सिंह दुर्गाविहार नेवसराय दक्षिणी दिल्ली, जितेन्द्र पुत्र मुकेश ग्राम रोहना खरखौदा सोनीपत हरियाणा, प्रवीन पुत्र सुरजीत मोहकमपुर जैथरा एटा, कासिम पुत्र फिरोज व विशाल पुत्र केशव बोझिया शिकोहाबाद फिरोजाबाद बताये है। पुलिस ने इनके कब्जे से 105 पैटी अंग्रेजी शराब, 17 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब, चार स्प्रिट कैन, अण्ड़र ग्राउन्ड कैविन बना कैंटर, कैबिन बनी ट्राली, दो तमंचा व कारतूस बरामद किये है।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में विवेक ओझा ने स्प्रिट व शराब को हरियाणा से मंगवाने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर खड़े टैªक्टर व कंटेनर को देखा गया तो शराब तस्करी हेतु शराब माफियाओं द्वारा पुलिस से बचने के लिये और क्षेत्र में सप्लाई के लिये उनमें पार्टीशन बनवाये गये थे। जिनमें शराब की पेटियां व कैमीकल भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख से भी अधिक है। शराब माफिया विवेक ओझा का यह सपना था कि वह करोड़पति बन जायेगा और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का भी सपना देख रहा था। सभी शराब तस्करों को जेल भेजा गया है।
UP News : 20 लाख से अधिक की अवैध शराब सहित आठ तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
