Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 2.5 लाख के इनामी बद्दो की सवा करोड़ की...

UP News : 2.5 लाख के इनामी बद्दो की सवा करोड़ की कोठी की जमीन जब्त, पुलिस ने लगाया बोर्ड

मेरठ (हि.स.)। लगभग डेढ़ साल से अधिक समय से पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह उर्फ बद्दो की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई बुधवार को शुरू हो गई। 

जिलाधिकारी के आदेश पर बद्दो की पंजाबीपुरा स्थित कोठी की जमीन को पुलिस ने जब्त कर लिया। जमीन को सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए उसके बाहर बोर्ड लगा दिया गया है।। इससे पहले कोठी को तोड़ा जा चुका है। 
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय और थाना प्रभारी टीपी नगर विजय गुप्ता फोर्स के साथ बुधवार को पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की ध्वस्त की गई कोठी पर पहुंचे। पुलिस ने इस कोठी की जमीन को सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए इसके बाहर अधिग्रहण का बोर्ड लगाया है। इस दौरान लोग अपनी छतों पर खड़े पुलिस कार्रवाई को देखते रहे। 
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि कुख्यात बद्दो के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, लूट, रंगदारी और जमीन कब्जाने सहित 43 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बद्दो की इस संपत्ति को डीएम के बालाजी ने जब्त करने के आदेश दिए थे।
उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 एक के तहत जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है। कुख्यात की काली कमाई से इकट्ठा की गई अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular