Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने...

UP News : 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने में जुटे कार्यकर्ता

सीतापुर (हि.स.)। भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में जगह-जगह कैंप लगाकर नए मतदाताओं के फार्म भरवाने का काम वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इस काम में पार्टी पाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भी सक्रियता से भागीदारी कर रहे हैं। लहरपुर के परसेंडी मंडल के अंगरासी सेक्टर में जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व लहरपुर विधायक सुनील वर्मा की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में नवीन मतदाताओं के फार्म भरवाए तथा लोगों को मतदाता बनने के प्रति जागरूक भी किया गया। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार एक महत्वपूर्ण कार्य है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को अधिक से अधिक मतदाता बनाने का काम पार्टी कार्यकर्ता करें। जिला अध्यक्ष ने निर्धारित समय मे अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने व संशोधन आदि के लिए कार्यकर्ताओं से लग जाने को कहा। 
लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है। विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में युवामोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। मौजूद कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने व अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने की अपील भी विधायक ने की। मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, अमित शुक्ला,अंकित वर्मा,अनुपम त्रिपाठी,सुखपाल वर्मा, बरातीलाल वर्मा, रानू त्रिपाठी,हरीश यादव,सत्यम सिंह,अविरल अवस्थी,योगेश मिश्र सहित मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular